फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेज के कर्मचारी की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कालेज के कर्मचारी की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

संकिसा (फर्रुखाबाद)। जनपद मैनपुरी निवासी इंटर कालेज के कर्मचारी की सुबह पंखे में करंट आने से चिपक कर मौत हो गई।
मेरापुर थाना क्षेत्र के राजाराम इंटर कालेज अचरा में जनपद मैनुपरी थाना बेबर गांव मधुपुरी निवासी उमानंद आर्य (58) चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह गांव बाकरपुर निवासी ऊदन सिंह के मकान में किराए पर रहता था। सुबह सात बजे उमानंद आर्य ने पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगाया। पंखे में कंरट आ गया। पंखा छूने पर उमानंद की कंरट से मौत हो गई।
विज्ञापन

देर तक बाहर न आने पर मकान मालिक ने आवाज लगाई। जब उमानंद नहीं आया तो कमरे में जाकर देखा तो घटना का पता चला। ऊदन ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। पुत्र नमो कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें