लोहिया अस्पताल में कोरोना टीका लगवाने के बाद खुशी का इजहार करते युवक व युवतियां।
- फोटो : FARRUKHABAD
लोहिया अस्पताल के वैक्सीन सेंटर में धक्कामुक्की
फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल के वैक्सीन सेंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जब धक्कामुक्की होने लगी, तो चैनल बंद करना पड़ा। इसके बाद पांच-पांच लोगों को प्रवेश देकर वैक्सीन लगाई गई।
डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल के प्रशासनिक भवन में 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए वैक्सीन लगाने का बूथ बना है। इस बूथ पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिलता है। इतने ही स्लॉट खुलते हैं। मगर वैक्सीन लगवाने के लिए अधिक लोग पहुंच जाते हैं।
शनिवार को सुबह से ही वैक्सीन सेंटर पर भीड़ जमा हो गई। 11 बजे के करीब धक्कामुक्की होने लगी, तो चैनल बंद कर पांच-पांच लोगों को प्रवेश देकर वैक्सीन लगवाई गई। हालांकि दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई।