फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी की जगह पर रावण को मारेंगे श्रीराम

Wed, 21 Oct 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामलीला मंडल कमेटी फर्रुखाबाद (सरस्वती भवन) अपनी जगह होने के बावजूद दूसरे  मैदान पर सालों से दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन करता चला आ रहा है। रामलीला कमेटी की अपनी जगह  तालाब में तब्दील है।
विज्ञापन



इस पर लोगों ने कब्जे कर लिए हैं। इसके चलते दशहरा पर्व पर रामलीला कमेटी क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर रावण दहन सालों से करती चली आ रही है।


कमेटी कई बार जिला और पालिका प्रशासन से रामलीला की जगह से पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की, लेकिन  कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते उधारी की जगह पर हर साल रावण फुंकता है।


श्री रामलीला मंडल कमेटी फर्रुखाबाद (सरस्वती भवन) एक शतक से ज्यादा से रामलीला का आयोजन करती आ रही है। कमेटी से जुड़े निर्देशक मटरलाल दुबे बताते हैं कि पहले रामलीला का मंचन नाला मछरट्टा स्थित काली मेम साहब की कोठी में होता था।
विज्ञापन




कमेटी की बद्री विशाल डिग्री कालेज के सामने 32 बीघा से ज्यादा जमीन है। इस जमीन पर डेढ़ दशक पहले दशहरा पर्व पर रावण के पुतले का दहन होता था। साथ ही विशाल मेला लगता था।


रामलीला की जमीन पर आसपास के घरों और नगर पालिका की नालियों का पानी आने लगा। इसके चलते रामलीला जमीन तालाब में तब्दील होती चली गई। मौजूदा समय में रामलीला जमीन तालाब बन चुकी है।


इस जमीन पर घरों के अलावा नगर पालिका की नालियों का भी पानी जाता है। इस सबके चलते रामलीला कमेटी क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान पर दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन करती चली आ रही है।

 
यही नहीं रामलीला की जगह पर दुकानदारों का कब्जा भी है। जिला और पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते रामलीला कमेटी अपनी जगह पर पुतला दहन नहीं करवा पा रही है। इस बार भी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने डीएम को पत्र भेजकर रामलीला की जगह की पैमाइश करवाने की मांग की है।



श्री रामलीला मंडल कमेटी फर्रुखाबाद (सरस्वती भवन) की बद्री विशाल डिग्री कालेज के सामने 32 बीघा जमीन है। इसके अलावा रामबाग के सामने भी रामलीला की जगह पड़ी है। शासन-प्रशासन का सहयोग मिला तो अगली साल तक रामलीला कमेटी अपनी जगह पर चारदीवारी खड़ी करवा लेगी।- लालजी टंडन, कोषाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें