फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं जुलूस तो कहीं मजलिसें हुईं

Wed, 21 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहर्रम की छठी तारीख को इमाम हुसैन की याद से लोग सराबोर रहे। मोहल्ला अस्तबल से अलम जुलूस निकाला गया। फतेहगढ़ इमामबाड़े समेत अजाखानों में मजलिस हुई। उधर, बूरावाली गली में मजलिस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन



मंगलवार को छठी मोहर्रम पर सुबह अस्तबल तराई से सूफी अबरार मियां के नेतृत्व में मातमी धुनों के बीच अलम जुलूस उठा। जुलूस भीकमपुरा, कटरा बख्शी, मदराबाड़ी और रकाबगंज आदि मोहल्लों से गश्त करता हुआ वापस अस्तबल तराई पहुंचा। कई स्थानों पर लंगर लुटाया गया।

 
इस अवसर पर इसरार खां, इदरीश, शाहरुख, एजाज खां, अफसार, दिलदार खां, आमिर और शहजाद आदि मौजूद रहे। उधर, फतेहगढ़ इमामबाड़े में मजलिस का आयोजन हुआ। मौलाना सदाकत हुसैन ने इमाम हुसैन की यादों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



लतीफ कमालगंजी, आफताब कादरी, काजी मुताहिर अली, जीशान अली, सैफ और फैजान अली ने नौहे पेश किए। शाह फसीह मुजीबी ने संचालन किया। सैयद आफताब अली, मौलाना नजीरुल हसन, इफ्तिखार अली, इमरान अली, रिज्वान ताज, तौकीर मोहम्मद खां, हसन अशरफ और प्यारे मियां आदि मौजूद रहे।


वहीं बूरा वाली गली में सलीम हैदर और घेर शामू खां में आफताब हुसैन के आवास पर मजलिसें हुईं। बूरा वाली गली में हुई मजलिस में मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि क्रूर यजीद ने इमाम हुसैन को नमाज पढ़ते वक्त शहीद किया।


इस अवसर पर मोहम्मद हुसैन, नावेद अल्वी, शादाब जैदी, साजिद हुसैन, सलीम हैदर, आफताब हुसैन, शहरोज हैदर और सईद हैदर आदि मौजूद रहे।


ताजिए की जियारत को उमड़ी भीड़- फर्रुखाबाद। छठी मोहर्रम को मोहल्ला दिलावरजंग से ताजिया जुलूस उठा। आकर्षक ढंग से सजे ताजियों की जियारत को भीड़ उमड़ी। अखाड़ेबाजों ने करतब दिखाए। मंगलवार को सूफी पप्पनमियां के नेतृत्व में मातमी धुनों के बीच ताजिया जुलूस उठा। इससे पहले इमाम चौक पर कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें