फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति की स्थापना

Mon, 09 Jun 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का स्वागत करते समर्थक।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर में सोमवार को भगवान हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने भाग लिया।
विज्ञापन

पाल नगला बिजाधरपुर रखा रोड सेंट्रल जेल पर स्थित श्री शिव शक्ति महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के साथ ही महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने पूजा-अर्चना कर आरती की। मुख्य अतिथि ने कहा कि सभी को चाहिए कि पुराने मंदिरों को इसी तरह नया रूप दें।
आचार्य सर्वेश कुमार शुक्ल, आनंद शुक्ल, मधुराम शरण, दीपक शुक्ल, सोनी शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पंकज पाल, आशाराम पाल, पंकज दीक्षित, भाजपा नेता सचिन यादव, प्रभात मिश्र, भास्कर दत्त, राघवेंद्र अग्निहोत्री, अजय दुबे, शिवम दीक्षित, तन्मय मिश्र, चेतन शुक्ला, निष्ठा शुक्ला, संजीव कुमार त्रिपाठी, योगेश गुप्ता, डॉ आशीष कुमार, किशन शर्मा, योगेंद्र दुबे, मनीष मिश्रा और सुरेंद्र पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन



माता वैष्णो देवी का लिया आशीर्वाद
फर्रुखाबाद। जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने आई शाहबाद की विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। भोलेपुर स्थित मंदिर में पहुंची उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के साथ दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी भी थे। मंदिर में संस्थापक डा. राकेश तिवारी व उनके पुत्र मेजर डाॅ. रोहित तिवारी ने उनका स्वागत किया। मंदिर की महत्ता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा रहे।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का स्वागत करते समर्थक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें