फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन जांच में दरोगा निकला पॉजटिव, थाना सील

विज्ञापन
शमसाबाद थाने का गेट बंद कराते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। एंटीजन जांच में दरोगा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर थाने को सैनिटाइज करने के बाद 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। दरोगा के संपर्क में आए लोगों को कोरोना की जांच कराने के आदेश दिए गए। एसपी ने फैजबाग चौकी से थाने का संचालन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने थाने का निरीक्षण कर अभिलेखों का रखरखाव अच्छे ढंग से करने के आदेश दिए। मैस में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। इसी दौरान पता चला कि थाने के दरोगा एंटीजन किट की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस पर एसपी वहां से तत्काल चले गए। इसके बाद थाने को सैनिटाइज करवाने के बाद मुख्य गेट बंद कर दिया गया। एसपी ने थाने को चौकी फैजबाग से संचालित करने के आदेश दिए । 24 घंटे बाद थाना खुलेगा और दरोगा के संपर्क में आए सभी पुलिसकर्मियों की जांच को नमूना देने के बाद होम क्वारंटीन होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें