फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक की सख्ती पर बैंकों में आधार फीडिंग शुरू

विज्ञापन
ांव चौरसिया मझोला में बैंक के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तकनीकी खराबी के चलते जिले की 58 आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के 80 हजार खाताधारकों के खातों में आधार लिंक हटने से शुरू हुई दिक्कत दूर करने को क्षेत्रीय प्रबंधक ने सख्ती की है। उनके निर्देश पर चौरसिया मझोला शाखा के बाहर कोई खाताधारक खड़ा नहीं होने दिया गया। सभी को अंदर बुलाकर तुरंत समस्या का समाधान कराया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने अन्य सभी शाखाओं को निर्देश दिए हैं कि खाताधारकों के आधार समेत अन्य कागजात लेकर फीड करें।
विज्ञापन

जिले भर में परेशान आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के खाताधारकों की दिक्कतों से संबंधित खबर अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद हरकत में आए बैंक प्रबंधन ने अधीनस्थों पर सख्ती कर दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक पवनवीर सहाय ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि जिन खाताधारकों के खातों पर प्रतिबंध लगा है, उनका दोबारा संचालन करने के लिए जरूरत के कागजात लेकर तुरंत फीडिंग कर दें। ताकि उन्हें खाताधारकों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
गांव चौरसिया मझोला शाखा पर कई दिन से खाताधारकों की भीड़ जमा होती थी। इन्हें अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा था। क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश के बाद सुबह से ही बैंक में जो भी खाताधारक पहुंचे, सभी को अंदर बुलाकर दिक्कतों को तुरंत दूर किया गया। इससे वहां भीड़ नहीं लगी। यहां बता दें कि नोटबंदी से पहले के जो भी खाते खुले हैं, उनमें तकनीकी खराबी से आधार लिंक समेत अन्य कालम खाली हो गए थे। इसीलिए 80 हजार खातों के लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया गया था। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अब तेजी से खाताधारकों के आधार समेत अन्य कागजातों की फीडिंग कराई जाएगी। दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें