फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दरोगा व दुकानदार को हीटस्ट्रोक, लोहिया में भर्ती

Sun, 08 Jun 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी आमजनता के लिए मुसीबत बन रही है। एक दरोगा और दुकानदार हीट स्ट्रोक के शिकार होने के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराए गए। उनका ब्लड प्रेशर भी हाई निकला। दरोगा की हालत ऐसी कि वह गर्मी की वजह से ऊलजलूल बातें करने लगे।
विज्ञापन

कमालगंज थाने की पीआरवी 2671 में तैनात दरोगा धीरेंद्र कुमार यादव (55) की रविवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। वह पसीना से तरबतर हो गए और ऊलजलूल बातें करने लगे। साथ में तैनात सिपाही भूपेंद्र सिंह और अनिल कुमार पीआरवी वाहन से दोपहर में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि उनका ब्लड प्रेशर काफी अधिक था। इसके अलावा जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव जेरा रहीमपुर निवासी सुधीर (55) दुकान चलाते हैं। दुकान पर अचानक बेहोश हो गए। परिवार के लोग उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

ड्यूटी कर रहे इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि गर्मी तेजी से बढ़ी है। इसी के चलते लोग गर्मी का शिकार हो रहे हैं। बीपी कम या अधिक होना भी दिक्कत भरा है। दरोगा और दुकानदार की हालत में सुधार है। गर्मी में हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पेय पदार्थ का प्रयोग करना चाहिए। कोशिश करें कि धूप में कम निकलें। घर से बाहर निकलते समय सूती फुल कपड़े पहनें और सिर भी ढक कर रखें। दिक्कत होने पर सरकारी अस्पताल में दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें