फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा में चल रहे मरम्मत कार्य को जल्द निपटाने के निर्देश

विज्ञापन
कायमगंज स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ व एसडीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। फर्रुखाबाद रोड पर गांव दमदमा के पास कस्तूरबा गांधी विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य को सीडीओ व एसडीएम ने देखकर उसे जल्द निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दीवारों पर सुस्पष्ट पेंटिंग कराने को कहा है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में काफी दिनों से फर्श, बाथरूम व पेंटिंग का कार्य चल रहा है। मंगलवार को सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया व एसडीएम अमित आसेरी मरम्मत कार्य देखने पहुंचे। उन्होंने कक्षों में फर्श पर लगाए टाइल्स देखे, पीछे की ओर बनाया गया बाथरूम व पेंटिंग कार्य देखा। शौचालय में फ्लैश, वाशबेसिन लगाने को कहा।
प्रधान पति मुकेश शाक्य व सचिव आलोक त्रिवेदी को बाउंड्रीवाल के आसपास व मैदान में छायादार पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीवारों पर उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबर, सहित राष्ट्रगान, वंदेमातरम की पेंटिंग, जल संरक्षण शपथ, मौलिक अधिकार व कर्तव्य, संविधान की प्रस्तावना, वृक्षों से लाभ, बाल अधिकार आदि दीवारों पर लिखाने के निर्देश दिए। वहां शिक्षका हेमलता, प्रियंका, गार्गी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें