फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने बेसन व सरसों का तेल किया सीज

विज्ञापन
कायमगंज के सदबाड़ा मोहल्ले में बेसन का नमूना लेती खाद्य सुरक्षा टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। होली के पर्व मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर खोया, बेसन, सरसों के तेल के नमूने लिए। इसके साथ ही 3 क्विंटल बेसन, 120 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी एसएच आबिदी के नेतृत्व में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह, सुभाष तिवारी, संतोष वर्मा कायमगंज नगर पहुंचे। मोहल्ला छपट्टी में रामप्रकाश की आढ़त पर खोया बेचने आए समर सिंह, रितेश व सुरेश चंद्र के खोया के नमूने लिए। श्यामागेट के पास नई कालोनी सरसों के तेल विक्रेता नकुल शाक्य के यहां तेल का नमूना लिया।
साथ ही मिलावट होने की आशंका पर उनका 120 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया। मोहल्ला सदबाड़ा में बेसन विक्रेता आनंद प्रकाश के यहां बेसन का नमूना लिया। बेसन में मिलावट होने के आशंका में तीन क्विंटल बेसन सीज कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया जब तक नमूने की जांच होकर नहीं आ जाते तब तक सीज माल की बिक्री नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें