फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज यात्री बना जहरखुरान गिरोह का शिकार

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती जहर खुरारी का शिकार युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। होली का त्योहार आते ही रोडवेज बसों में जहरखुरानी की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। गुरुवार सुबह रोडवेज परिसर में युवक बेहोश पड़ा मिला। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर एक 40 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके पास कोई सामान आदि नहीं था। साढ़े आठ बजे जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने देखा तो सूचना 108 एंबुलेंस को दी। पीआरडी जवान अजीत सिंह ने जहरखुरानी के शिकार युवक को लोहिया अस्पताल में नौ बजे भर्ती कराया। शाम तक अस्पताल में इलाज चल रहा था। होश न आने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास कोई पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ था। पिछले एक सप्ताह में आठ लोग जहरखुरानी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें