फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के अपर सचिव ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

विज्ञापन
गंगा देवी इंटर कालेज का निरीक्षण कर निकलते माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेद? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी ने गुरुवार को जिले के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उनके जिले में आते ही विभागीय अधिकारी आनन फानन में परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। शाम तक अपर सचिव ने करीब 11 केंद्रों का निरीक्षण किया। उनको परीक्षाएं ठीक से चलती हुई मिली।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए शासन शिकंजा कसे हुए हैं। गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान और शाम पाली में व्यावसायिक शिक्षा की परीक्षा थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव ने आकर सुबह पाली में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आरपी इंटर कालेज कमालगंज, फिरोजगांधी जनता इंटर कालेज कमालगंज, गंगादेवी इंटर कालेज कमालगंज, स्वराजवीर शिक्षा सदन इंटर कालेज कमालगंज का निरीक्षण किया।
उनको केंद्रों पर ठीक से परीक्षाएं होती मिलीं। इसके बाद जीआईसी, एमआईसी, केआर रस्तोगी इंटर कालेज समेत 11 केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों पाली की परीक्षाओं का निरीक्षण करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता की। डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षाएं अपर सचिव को शांतिपूर्ण तरीके से नकल विहीन होती मिलीं। शाम को अपर सचिव प्रयागराज लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें