फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टोंटियों से घरों में पहुंच रहे कीड़े व गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों की लापरवाही से पेयजलापूर्ति के लिए घरों में लगी टोटियों में गंदा कीड़ेयुक्त पानी आ रहा है। आठ दिन बाद भी समस्या समाधान न होने पर कुछ लोग पालिका के फतेहगढ़ कार्यालय में पानी व कीड़े लेकर शिकायत करने गए, तो असंतोषजनक जवाब दिया गया। त्योहार पर शुद्ध पानी न मिलने से दो मोहल्लों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के ऑफीसर्स क्लब के पीछे बनी पानी की टंकी से मोहल्ला ग्वालटोली, संगत, टिलिया, जाफरी, नबदिया, गाड़ीखाना, हाथीखाना आदि मोहल्लों में पेयजलापूर्ति होती है। करीब आठ दिन से ग्वालटोली, संगत समेत पास के ही मोहल्लों में गंदे पानी के साथ कीड़े भी टोंटियों से घरों में पहुंच रहे हैं। इससे पीने के पानी की दिक्कत है।
स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने कीड़ेयुक्त गंदा पानी भरकर नगर पालिका फतेहगढ़ कार्यालय में शिकायत की। वहां मौजूद कर्मचारी ने असंतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी अवगत कराया। बुधवार देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। त्योहार के वक्त लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1533 पर करें बिजली, पानी व लाइट की शिकायत
अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गंदे कीड़ेयुक्त पानी की जानकारी नहीं है। वह तुरंत ही समस्या का समाधान कराएंगे। शहरवासियों को चाहिए कि वह बिजली, पानी व लाइट संबंधी समस्या की शिकायत टोलफ्री नंबर 1533 पर करें। यह नंबर सुबह पांच से रात नौ बजे तक काम करता है। यदि फोन नहीं उठेगा, तो लखनऊ स्थित निगम मुख्यालय पर समस्या नोट करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें