फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे मासूम को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार के भी चोटें आईं। मासूम को परिजन लोहिया अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव खुंबरपुर निवासी अमित कुमार का पुत्र दुष्यन्त (4) रविवार सुबह फर्रुखाबाद-नवाबगंज मार्ग के किनारे खड़ा था। उसी समय फर्रुखाबाद की ओर आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने अचानक हार्न बजा दिया। इससे घबराया मासूम सड़क की ओर भागा, जिससे बाइक की टक्कर हो गईं। मासूम काफी दूर जा गिरा, जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया। परिजन मासूम को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवार को बरौन सीएचसी भेजा गया। बाइक ग्रामीणों ने गांव में ही खडी करवा ली। पिता अमित ने बताया कि दुष्यन्त तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े बॉबी और प्रेम सागर हैं। बड़ी बहन रचना और छोटी जहान्वी है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें