फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में मारपीट व पथराव, आठ घायल

Fri, 21 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमीन की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट व पथराव होने से आठ लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव लगुनावारी निवासी गजराज राजपूत का पड़ोसी परशुराम से जमीन की रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है।

शुक्रवार दोपहर को दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही पथराव होने लगा। इसमें गजराज, बेटा सर्वेश, पत्नी सुशीला देवी, भाभी नन्ही देवी व परिवार के हदमुखी, रामशंकर, प्रमोद और दूसरे पक्ष के परशुराम, रिषीकेश, राजेश घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। गजराज ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें