...तपती धूम पर लाइसेंस को फोटो खिचाने को धक्कामुक्की करते आवेदक।
- फोटो : amarujala
बिजली का बहाना बनाकर लाइसेंस का काम करने से मना करने पर वकील समेत अन्य लोगों ने एआरटीओ कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। वकील का आरोप है कि जनरेटर की सुविधा होने के बाद भी कर्मचारी लापरवाही करते है। हंगामे के बाद एआरटीओ में जनरेटर चलाकर काम काज शुरू हुआ।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का सर्वर अक्सर खराब रहता है। पब्लिक का आरोप है कि इसकी देखरेख के लिए लगाए गए कर्मचारी कार्यालय में यदा कदा आते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के काम समय से नहीं होते और उनको कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
शुक्रवार को भी सर्वर रूम की कुर्सी खाली पड़ी थी। प्रभारी कार्यालय में नहीं थे। वकील के हंगामा करने के बाद लाइसेंस को फोटो खिंचाने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान आवेदकों में धक्कामुक्की होने से कई के फार्म जमीन पर गिर गए और फट गए।
अव्यवस्थाओं के कारण एआरटीओ कार्यालय में कभी कैश काउंटर तो कभी लिपिक न होने के कारण अन्य पटलों का काम बंद रहता है। एआरटीओ प्रशासन और पीटीओ अवकाश पर है। नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह ने बताया कि वह इस मामले को दिखवाएंगे। पब्लिक की समस्या का समाधान कराया जाएगा।