फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लहसुन की महंगाई ने बिगाड़ा जायका

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। भले ही अरहर के दाम में मामूली सी कमी आई हो, लेकिन दाल में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लहसुन के दाम गिरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बाजार में लहसुन 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। अदरक भी दो सौ रुपये से कम नहीं हुई है। इससे दाल और सब्जियों का जायका बिगड़ गया है।
विज्ञापन


15-20 दिन पहले अरहर दाल 180 रुपये किलो में बिक रही थी। एक सप्ताह से अरहर दाल की कीमत में कुछ कमी आई है। बाजार में कई किस्म की दालें मौजूद हैं। सबसे अच्छे किस्म की दाल 165-170 रुपये के भाव में बिक रही है। वहीं, अन्य दालों के दामों में भी गिरावट देखी गई है। मौजूदा समय में उरद की दाल 120 रुपये से लेकर 130 रुपये तक में बिक रही है।

मसूर की दाल के भाव में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। मसूर की दाल 90 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही है। चने का भाव 60 रुपये से लेकर 80 रुपये तक पहुंच गया है। बात करें सब्जियों की तो लहसुन और अदरक को छोड़कर बाकी सब्जियों के दाम नहीं बढ़े हैं। फुटकर सब्जी दुकानों पर लहसुन 300 रुपये किलो तो अदरक 200 से 210 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता बृजेश का कहना है कि मौसमी सब्जियों के दाम ठीक चल रहे हैं। आलू 50 रुपये का ढाई किलो के अलावा कद्दू, लौकी 40-40 रुपये में बिक रही है। सोया-मेथी साग की कीमत 40 से लेकर 50 रुपये तक हैं। फिलहाल घरेलू महिलाओं का कहना है कि यदि लहसुन और अदरक के दामों में कमी हो जाए तो खाने में स्वाद और चाय का जायका बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें