लोगों की प्यास बुझाने वाले हैंडपंप के पास भरा गंदा पानी।
- फोटो : amarujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन को प्रदेश में प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद गांवों में योजना दम तोड़ते नजर आ रही है। गंदगी से पटे गांव घसिया चिलौली में संक्रामक बीमारियां फैल रहीं है।
बच्चे, नौजवान व बुजुर्गों को मिलाकर लगभग 20 से अधिक लोग बीमार हैं। इलाज के लिए स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं पहुंची है। पीड़ित नीम, हकीम के सहारे इलाज कराने को विवश हैं।
गांव घसिया चिलौली में बीमारी से विशाल (11) पुत्र संजीव, अमन (8) पुत्र राजू, आशू (5) पुत्र सुनील, अर्चना (20) पत्नी सूरज, अजय (12) पुत्री रामआसरे के अलावा लल्ला के परिवार में चार बच्चे पीड़ित हैं। गांव में कई अन्य बच्चे भी बीमारी का शिकार हैं।
पिछले 10 दिनों से रोगियों की संख्या रोज बढ़ रही है। इसके बावजूद इलाज कर रोकथाम करने के लिए स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं पहुंची है।