फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुनी रफ्तार से बढ़ा संक्रमण, 77 लोग पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में कोरोना जांच के लिए नमूना लेता कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना गाइड लाइन के उल्लंघन के चलते संक्रमण दोगुनी रफ्तार से बढ़ गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में 77 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें सेंट्रल जेल के दो कैदी भी हैं। बढ़पुर ब्लाक में क्षेत्र में सबसे ज्यादा 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इस बार कोरोना संक्रमण को जनता गंभीरता से नहीं ले रही है। न मास्क का प्रयोग किया जा रहा और न ही सामाजिक दूरी का पालन। बाजार हो या सार्वजनिक वाहन, सभी स्थानों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। रविवार को जिले में 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इसके एक ही दिन बाद सोमवार को आई रिपोर्ट में यह संख्या 77 पहुंच गई। लोहिया अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मी और सेंट्रल जेल के दो कैदी संक्रमित पाए गए हैं। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के 15 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। राजेपुर, नवाबगंज, शमसाबाद में भी लोग संक्रमित मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सावधानी न बरती गई तो संक्रमण बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें