फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सैफई में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हुई अनुशासनहीनता पड़ेगी भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन के दिन सैफई में होने वाले कार्यक्रम में गए जिले के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने अनुशासनहीनता कर दी। इससे खफा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष समेत सभी को बाहर निकाल दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सख्त रवैये को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई का चाबुक चलाने की तैयारी कर ली है। दोषी सभी पदाधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रक्षाबंधन का पर्व हर साल सैफई में मनाते हैं। वहां एक बड़े हाल में पहुंची बहनों से राखी बंधवाने के बाद उपहार भेंट कर रहे थे। उसी दौैरान पार्टी के एक जिम्मेदार अनुशांगिक संगठन के पदाधिकारी काफी तेज से चिल्लाने लगे।
भीड़भाड़ के दौरान जब राष्ट्रीय अध्यक्ष का ध्यान उनकी ओर गया तो वह हाथ में कागज लेकर लहराते दिखे। इसको देख वह अंदर वीआईपी रूम में चले गए। जिले के कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कदर उग्र हो गए कि उन्होंने वीआईपी कमरे में भी जबरन घुसने का प्रयास किया। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य को बुलाकर सार्वजनिक रूप से जिले के सभी लोगों को तुरंत चले जाने के निर्देश दे दिए थे। इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए।
शुक्रवार को कन्नौज आए अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को बुलाकर अनुशासन बनाने के निर्देश दिए थे। कहा कि वह अभद्र और पार्टी विरोधियों पर कार्रवाई करें। इसके बाद सैफई में अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि सैफई में कुछ लोगों ने सारी हदें पार कर दी थीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश के अनुपालन में वह शीघ्र ही स्पष्टीकरण मांगेंगे। सही जवाब न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें