फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 16 घंटे बंद रही 50 गांवों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। गांव राईपुर-दूधेमई के पास शनिवार रात 11 बजे जंपर उड़ गया। इसके चलते 33/11केवीए विद्युत उपकेंद्र कंपिल का धर्मपीर फीडर बंद हो गया। रविवार दोपहर बाद जंपर ठीक करने के बाद आपूर्ति चालू की गई। इसके चलते 50 गांवों की बिजली 16 घंटे तक गुल रही। बिजली गुल होने से मोटर नहीं चली तो लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र कंपिल से धर्मपुर ग्रामीण फीडर, धर्मपुर नलकूप, रुदायन नलकूप व रुदायन ग्रामीण फीडर जुड़े हैं। इनसे 150 गांवों को आपूर्ति होती है। शनिवार रात करीब 11 बजे राईपुर-दुधेमई गांव के पास जंपर उड़ गया। इससे धर्मपुर ग्रामीण फीडर बंद हो गया।
इससे इस फीडर से जुड़े गांव ब्राहिमपुर, सोता नाला बिहारीपुर, शेखपुर, शाहपुर और गंगपुर समेत 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। रात में किसी भी बिजली कर्मचारी ने फाल्ट को दूर करना मुनासिब नहीं समझा। रात भर गर्मी से ग्रामीण परेशान रहे। रविवार सुबह लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट को पकड़ा। इसके बाद उसे ठीक करना शुरू किया। बिजली न आने से सुबह हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

गर्मी में लोग हाथ वाला पंखा डुलाते दिखाई दिए। बीमार लोग भी हाथ वाला पंखा कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे जंपर जोड़कर धर्मपुर ग्रामीण फीडर चालू किया गया।
जेई अजय कुमार ने बताया कि जंपर टूटने के चलते बिजली आपूर्ति बंद रही। बरसात के कारण रात में फाल्ट दूर करना संभव नहीं होता। सुबह होते ही लाइनमैनों को भेजकर फाल्ट दूर करवाया गया।






जंपर टूटने से पांच घंटे 200 गांवों की बत्ती गुल
नवाबगंज। नीबकरोरी अंडरपास के पास जंपर टूटने के चलते नवाबगंज और हजियांपुर उपकेंद्र पांच घंटे तक बंद रहे। इसके चलते 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 33 हजार केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इसके चलते नवाबगंज और हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र बंद हो गए। सुबह करीब दस बजे लाइनमैन अनिल कुमार, राहुल कुमार व हुकुम सिंह पेट्रोलिंग करते हुए नीबकरोरी अंडरपास पहुंचे। यहां जंपर टूटा मिला। लाइनमैनों ने फाल्ट को दूर करना शुरू किया। दोपहर करीब 1:20 बजे जंपर जोड़कर नवाबगंज और हजियांपुर उपकेंद्र चालू किए गए।
अवर अभियंता जावेद अहमद खान ने बताया कि जंपर टूटने के कारण आपूर्ति बाधित रही। नवाबगंज से 120 और हजियांपुर उपकेंद्र से करीब 80 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। ग्रामीणों का कहना था कि नवाबगंज और हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र में आए दिन फाल्ट होता रहता है। दो दिन पहले नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र में 11 हजार लाइन का बक्सा फट जाने से 20 गांवों की बिजली पूरे दिन बंद रही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें