फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशतगर्दों के इशारे पर क ाम नहीं करता हिंदुस्तान

Tue, 03 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मिजोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि हिंदुस्तान पाकिस्तान या दहशतगर्दों के इशारे पर काम नहीं करता है। जनता के नुमाइंदों को गलतबयानी नहीं करनी चाहिए। वह मंगलवार की शाम डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू थे। पीडीपी विधायकाें के अफजल के अवशेष मांगने के मामले में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह मांग बेमानी है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद राष्ट्रपति ने अफजल की दया याचिका खारिज कर दी थी।  अब इसके आगे कुछ नहीं बचता है। राज्यपाल गुलाम रव्वानी तांबा के शताब्दी वर्ष में पितौरा में होने वाले वाले मुशायरे में शिरकत करने जा रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि गुलाम रव्वानी तांबा का नाम नामचीन शायरों की फेहरिस्त में है। धरती पर ऐसे बहुत कम ही लोग पैदा होते हैं।

फतेहगढ़ स्थित डाक बंगले में पहुंचे गवर्नर का जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, एडीएम मनोज सिंघल, सीडीओ एसएन शुक्ला, एसपी विजय यादव, एएसपी आरबी चौरसिया ने बुके देकर स्वागत किया। गवर्नर के साथ उत्तराखंड की लोक सेवा आयोग की सदस्य छाया शुक्ला भी साथ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें