फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ने पर पुलिस से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। अवैध बालू खनन रोकने गए दरोगा के साथ भाजपा नेताओं के परिजनों ने अभद्रता की तो भाजपा नेता ने थाने जाकर ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने का दबाव डाला। कहासुनी के दौरान जगह ऊबड़ खाबड़ होने से दरोगा गिरने से जख्मी हो गए। चर्चा है कि दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन दरोगा इन इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

गांव विल्हा में बुधवार रात भाजपा नेता से जुडे़ लोग खेत में बालू का खनन कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर दरोगा रमाशंकर पांचाल सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली को बालू ले जाते पकड़ लिया। खबर मिलने पर भाजपा नेता के परिजन मौके पहुंचे और पुलिस से अभद्रता कर दी। दरोगा वहां से तेजी से जाने लगे, जगह ऊबड़ खाबड़ होने से वह गिरकर घायल हो गए। दरोगा की सूचना पर एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुुंचे और ट्रैक्टर ट्राली को थाने में खड़ा करवा दिया।
कुछ देर में भाजपा नेता कई पदाधिकारियों के साथ थाने में पहुंचे और ट्रैक्टर ट्राली छोड़ने का दबाव बनाया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। गांव में चर्चा रही कि दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास हुआ है। इससे ही वह घायल हुए हैं। दरोगा ने नर्सिंग होम में अपना इलाज कराया। दरोगा ने बताया कि गिरने से घायल हुए हैं। एसओ ने बताया कि मौके पर कहासुनी हुई थी, दरोगा गिरने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें