फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के बाहर लगे मेले का समापन

Thu, 19 Mar 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन चौमुखे महादेव मंदिर में चल रहे दो दिवसीय शिवतेरस मेले का धूमधाम के साथ समापन हुआ। इस दौरान हवन-पूजन भी हुआ।
विज्ञापन


18 मार्च को शिवतेरस के अवसर पर चौमुखे महादेव मंदिर में मेला का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले में खानपान, झूला और खेल खिलौनों की दुकानें लगी थीं। गुरुवार को समापन अवसर पर मंदिर परिसर में हवन-पूजन हुआ।

यज्ञ में मुख्य यजमान चेयरमैन विजय गुप्ता के पिता राजेंद्र गुप्ता रहे। उन्होंने बताया कि सन् 1191 में राजा खोर ने कसबे में चौमुखे महादेव मंदिर की स्थापना कराई थी। हर साल यहां शिवतेरस पर दो दिवसीय मेला लगता है। समापन अवसर पर बच्चों ने मेले में खिलौने खरीदे और झूले का आनंद लिया। बड़ों ने चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। हवन पूजन में अमित पांडेय, राम रस्तोगी, सुरेंद्र त्रिपाठी, नमो नरायन, रामेश्वर, गंगाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चौमुखे महादेव मंदिर के बाहर लगा शिवतेरस मेला देखने गई किशोरी बुधवार को गायब हो गई। किशोरी के पिता ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी रामानंद ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उनकी पुत्री कामिनी (13) बीते दिन चौमुखे महादेव मंदिर में मेला देखने गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान वह लापता हो गई। शाम तक जब बेटी कामिनी घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक मामले में लिखापढ़ी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें