फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टोल टैक्स बढ़ने से यात्रियों की जेब पर बोझ, मशीनें अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक अप्रैल की आधी रात से टोल टैक्स बढ़ने के ऐलान के साथ ही राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में भी किराया बढ़ गया। दिल्ली, कानपुर, लखनऊ की बसों में प्रति यात्री एक से दो रुपये बोझ बढ़ा है। आधी रात को ही सभी ईटीएम बढ़े किराये की अपडेट कर दी गईं। दिल्ली रूट पर तीन और कानपुर में दो जगह टैक्स देना होता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स की बढ़ोतरी कर दी है। नए आदेश एक अप्रैल की रात 12 बजे से लागू कर दिए गए। इसी के साथ रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी किराये में बोझ बढ़ने लगा है। कानपुर और लखनऊ रूट पर दो-दो तथा दिल्ली रूट पर तीन स्थानों पर बसों को टोल टैक्स देना पड़ता है।
टोल की बढ़ोतरी से प्रति यात्री एक से दो रुपये बढ़ गए हैं। अकेले दिल्ली रूट पर डिपो की करीब 35 बसें रोजाना रवाना होती हैं। इन बसों पर रोजाना आने-जाने में करीब 4000 यात्री यात्रा करते हैं। इसी तरह लखनऊ और कानपुर रूट पर भी टोल टैक्स देना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इस आधार पर बढ़ाया गया किराया
डिपो के एक जिम्मेदार अधिकारी ने बताया कि टोल टैक्स की यात्रियों से वसूलने का अलग फार्मूला है। माना कि किसी रूट पर जा रही बस से 500 रुपये टोल टैक्स लगता है। निगम अपनी बस में औसतन 35 यात्री मानता है। लिहाजा 500 में 35 का भाग देने पर प्रति यात्री टैक्स निर्धारित कर देता है। अब जिस रूट पर जितना टोल टैक्स बढ़ा होगा, उसी हिसाब से किराये में बढ़ोतरी होगी।

वर्जन
सभी ईटीएम लखनऊ से ही अपडेट होती हैं। डिपो से सिर्फ रूट पर टोल टैक्स की जानकारी मांगी गई थी। किस रूट पर कितना किराया बढ़ा, इसकी सही जानकारी बसों के वापस आने पर होगी। हालांकि, एक से दो रुपये प्रति यात्री बढ़ना तय है।
विज्ञापन

-गौरीशंकर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, फर्रुखाबाद डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें