फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वेटलिफ्टिंग में दो छात्राओं ने दो स्वर्ण व एक ने रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की ओर से शुक्रवार को आयोजित अंतर कॉलेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बद्री विशाल महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कालेज का नाम रोशन किया। दो छात्राओं ने स्वर्ण व एक ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

बद्रीविशाल महाविद्यालय में एमए हिंदी की छात्रा दीक्षा ने 57 किग्रा भारवर्ग में 130 किग्रा और एमए समाजशास्त्र की 61 किग्रा भारवर्ग की छात्रा निधि ने 135 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। एमए समाजशास्त्र में 53 किग्रा भारवर्ग की छात्रा संजना ने 163 किग्रा भार उठाकर रजक पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इसी के साथ तीनों छात्राओं का चयन महाविद्यालय की टीम में नॉर्थ जोन में प्रतिभाग करने के लिए किया गया है।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार दुबे, प्राचार्य प्रो. रश्मि प्रियदर्शिनी, क्रीड़ा संयोजक डॉ. सुरेंद्र सिंह, कोच सतपाल सिंह चौहान ने हर्ष व्यक्त किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें