फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में तीन सौ रुपये पैकेट गिरा आलू का भाव

Sun, 06 Dec 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आलू की मंदी से किसानों की कमर टूट रही है। तीन दिनों में आलू का भाव तीन सौ रुपये पैकेट (50 किलो) तक गिर गया है। मंडी में आलू की आवक बढ़ने और लोडिंग के लिए गाड़ियां न मिलने से यह नौबत बनी है।  आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने आलू किसानों की समस्या संसद में उठाने की मांग की।
विज्ञापन


सातनपुर आलू मंडी में रविवार को आलू का भाव लुढ़क कर 251 से 291 रुपये पैकेट पर आ गया। लगातार तीन दिन से गिर रहे आलू के भाव को देखकर किसान के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा का कहना है कि चुनाव में ट्रकों के लगने और मंडी में आलू की आवक बढ़ने से भाव गिर रहा है। आलू को बाहर भेजने के लिए दूसरे जनपदों से ट्रकों को मंगाना पड़ रहा है।

आलू किसानों की समस्या को सांसद मुकेश राजपूत को संसद में उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल, बिहार के लिए ट्रेन की वैगन बुक करवाने पर भाड़ा 67 रुपये है। ट्रक से लोडिंग होने पर यही भाड़ा 250 रुपये हो जाता है। आलू किसान भाव न मिलने के कारण दिवालिया होने की कगार पर हैं। लोडिंग के लिए ट्रक न मिलने पर आलू का भाव और गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें