नोएडा में हुई राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान जीतकर जिले की मेधा ने राज्य का नाम रोशन किया। वापस लौटने पर निशानेबाज का स्वागत किया गया।
11 से 14 नबंवर तक चली राष्ट्रीय स्तर की डीआईजी विजय सिंह मेमोरियल निशानेबाजी प्रतियोगिता में गांव दीनदयाल बाग की रहने वाली आकांक्षा द्विवेदी ने दूसरा स्थान पाया। 10 मीटर एयर पिस्टल में धमाके दार प्रदर्शन करने वाली आकांक्षा के पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं। आकांक्षा ने बताया कि उसने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल जीते हैं। अब वह केरल के तिरुवंतपुरम में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयारी करेगी। आकांक्षा शहर के पीडीमहिला डिग्री कालेज की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह अपना अभ्यास मसेनी चौराहा पर बनी 10 एक्स शूटिंग अकादमी में कर रही है। आकांक्षा के जीतकर लौटने की खुशी में परिवारीजनों के अलावा अकादमी के कोच आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।