फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में जगह-जगह गंदगी, हैंडपंप पड़े हैं खराब

Thu, 19 Mar 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्राम स्वच्छता एवं पेयजल सप्ताह के तहत ग्राम सभाओं में भले ही सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा हो लेकिन सच्चाई जुदा है। ग्राम सभाओं में चारों ओर गंदगी फैली है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। हैंडपंपों के आसपास भी गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन


यही नहीं ग्राम सभाओं में राष्ट्रीय ग्राम स्वच्छता एवं पेयजल सप्ताह के तहत टीमें भी नहीं पहुंच रही हैं। कहीं-कहीं पर सफाईकर्मी ठेके पर सफाई करवा रहे हैं। जागरूकता सप्ताह 16 मार्च से शुरू हुआ है। यह 22 मार्च तक चलेगा। डीपीआरओ गिरीश चंद्र का कहना है कि गांव न जाने वाले सफाई कर्मचारियाें पर कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय ग्राम स्वच्छता एवं पेयजल सप्ताह के तहत ग्रामसभा गूजरपुर पमारान में आज तक कोई भी टीम ग्रामीणों को सफाई के लिए जागरूक करने नहीं पहुंची है। गांव में जगह-जगह गंदगी फैली है। नालियां बजबजा रही हैं। गांव के जयसिंह का कहना है कि गांव में कच्ची नालियां बनी हैं।
विज्ञापन


इससे पानी घरों के बाहर भर जाता है। नाली में आने वाले गंदे पानी को गड्ढा खोदकर एकत्र करते हैं। इसके बाद इसे प्रतिदिन खाली पड़ी जगह में फेंकते हैं। गांव के जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गांव में कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आता है।

जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजू सोमवंशी ने बताया कि स्कूल में लगे हैंडपंप पर प्लेटफार्म नहीं बनवाया गया है। हैंडपंप के आसपास बड़ी-बड़ी घास खड़ी है। ग्रामसभा परतापुर कला के मजरा दौलतियापुर में गंदगी का अंबार लगा है। गांव के श्रीकृष्ण बाथम ने बताया कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही आता है। ठीक ढंग से सफाई भी नहीं करता है।

ग्रामसभा देवसनी में वर्ष 2013 में सफाई कर्मचारी सत्यदेव की तैनाती की गई थी। गांव के लोगाें का कहना है कि वह सफाई करने के लिए नहीं आता है। इससे गांव में जगह-जगह गंदगी है। नालियां बजबजा रही हैं। ग्रामीण खुद ही सफाई करते हैं। प्रधान गंगा प्रसाद ने बताया कि कई बार अफसरों से सफाई कर्मचारी की शिकायत की जा चुकी है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

संतोष कुमार, मोतीलाल, जवाहरलाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि वे मजबूरी में खुद ही सफाई करते हैं। प्राइमरी स्कूल के पास लगे हैंडपंप के आसपास भी गंदगी है। ग्रामसभा पूनपालपुर का भी यही हाल है। यहां भी चारों ओर गंदगी दिखाई देती है। प्रधान जयचंद्र बताते हैं कि सफाईकर्मी वीरेंद्र कुमार की तैनाती है लेकिन वह सफाई करने नहीं आता है। प्रधान जयचंद्र ने बताया कि डीपीआरओ से सफाईकर्मी की शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामसभा दलेलगंज गंदगी से पटा पड़ा है। नालियां बजबजा रही हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रधान के घर के पास लगा हैंडपंप चार-पांच माह से खराब पड़ा है। इसके अलावा महेशचंद्र के बाग के पास, रामवीर के दरवाजे के पास, प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज में लगे हैंडपंप पर प्लेटफार्म नहीं बने हैं। इनके आसपास गंदगी भी है।

ग्रामीण रामसिंह, राममुरारी, रामभरोसे आदि का कहना है कि स्वच्छता सप्ताह कार्यक्रम होने के बावजूद कोई भी टीम आज तक गांव नहीं आई है। ग्रामसभा असगरपुर में जगह-जगह गंदगी फैली है। रामपाल के दरवाजे पर लगा नल एक साल से खराब पड़ा है।

बुलाकीराम, राहुल कुमार और महेशचंद्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप ठीक करवाए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है। प्रधान अनिल गंगवार ने बताया कि कोई भी टीम सफाई के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने नहीं आई। ग्रामसभा नगला नान में जगह-जगह गंदगी पसरी है।

रजनेश पाठक और शिवकुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि यहां सफाईकर्मी कोतवाल सिंह की तैनाती है लेकिन वह नहीं आता है। उसने ठेके पर एक सफाईकर्मी को लगा रखा है। ठेके पर तैनात सफाईकर्मी भी कभी-कभार ही आता है।

ग्रामसभा गनीपुर जोगपुर में नालियां बजबजा रही हैं। कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे हैं। ब्लाक कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर भी गंदगी पसरी है। फकीरेलाल, मनोज कुमार, ब्रजेश राठौर, कुलदीप दीक्षित आदि ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी नहीं आते हैं। कई बार बीडीओ से शिकायत की जा चुकी है।

बरसात का पानी घरों में घुसता है। जवाहरलाल नेहरू कालेज के पीछे गली में गंदगी फैली है। प्रधान बन्ने खां ने बताया कि दो सफाईकर्मियों की तैनाती है लेकिन वह नहीं आते हैं। लेकिन उनका वेतन निकल रहा है। ग्रामसभा उम्मरपुर में भी गंदगी का आलम है। मुकेश कुमार, विवेकचंद्र, लाला सक्सेना, देवेंद्र वर्मा, रामरतन, पंकज, रामदास आदि ग्रामीणों का कहना है कि वे खुद ही सफाई करते हैं। प्रधान अहिल्कार राजपूत ने बताया कि एक साल से गांव में सफाईकर्मी तैनात नहीं है।

ग्रामसभा गदनपुर देवराज में नालियां बजबजा रही हैं। प्रदीप गुप्ता के मकान के सामने और मंगूलाल के मकान के सामने हैंडपंप खराब पड़े हैं। सिर्फ प्लेटफार्म बने हैं। सुमित कुमार, राजेंद्र वाल्मीकि, नन्हकू, शीतला देवी, हरीराम पाल, अजय गुप्ता और रामपाल का कहना है कि सफाईकर्मी पिछले छह माह से नहीं आ रहा है।

गांव के मुख्यमार्ग पर ही जलभराव है। कई बार सफाई कर्मचारी की लिखित शिकायत कर चुके हैं। कोई नतीजा नहीं निकला है। प्रधान नरवर सिंह यादव से संपर्क किया लेकिन उन्होंने मोबाइल नहीं उठाया। ब्लाक समन्वयक केंद्र कमालगंज में लगे हैंडपंप के पास काफी गंदगी फैली है।

प्राथमिक विद्यालय कमालगंज में लगे हैंडपंप पर प्लेटफार्म नहीं बना है। आसपास गंदगी भी फैली है। ग्रामसभा गौंसपुर से गुजरा नाला चोक है। मुख्यमार्ग पर लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। प्रधान इमरान ने बताया कि नाला सफाई के लिए कई बार बीडीओ से कह चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें