फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से दरोगा के बेटे की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव बरझाला के पास बस की टक्कर से बाइक सवार दरोगा के बेटे की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

जनपद एटा के मोहल्ला शांती नगर निवासी दरोगा संतोष कुमार का पुत्र आलोक यादव (22) शुक्रवार सुबह कायमगंज के एलवाई डिग्री कालेज में बीए की परीक्षा देने आया था। परीक्षा के बाद वह फतेहगढ़ के भोलेपुर निवासी अपने दोस्त आर्यन राठौर (22) के साथ बाइक से उसके घर जा रहा था। आलोक बाइक चला रहा था। गांव बरझाला के पास किसी बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। काफी देर तक घायल हालत में वहीं पड़े रहे। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। आर्यन से पता पूछकर उसके परिजनों को सूचना दी गई।
आलोक के परिजनों के पहुंचने पर वहां चीत्कार मच गया। आलोक का बड़ा भाई अरुण, बहन अंजली व मां गुड्डी देवी रो रोकर बेहाल हो गईं। मां गुड्डी देवी ने बताया कि पति दरोगा हैं और बदायूं जनपद में तैनात हैं। घटना के समय दोनों युवको में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। घटना में बस सरकारी है या प्राइवेट है इसका पता नहीं चल सका। हल्का इंचार्ज सुहेल खां ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें