फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की हत्या में पिता-पुत्र पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर चालक की हत्या कर शव को छिपाने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर बुधवार रात परिजनों ने कुड़रीखेड़ा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव पिथूपुर मेहंदिया निवासी धर्मदेव उर्फ चिंटू फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी मोहम्मद का ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार शाम को चिंटू का शव खेत में मिला था। पोस्टमार्टम में करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में हत्या का आरोप लगाकर हंगामा काटा था। पुलिस के समझाने पर परिजन शव लेकर गांव चले गए थे।
मृतक के भाई संजय ने याकूतगंज निवासी आटा चक्की संचालक सत्यप्रकाश गुप्ता व उसके पुत्र उत्तम के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 29 जून को चिंटू, पत्नी गीता से सत्यप्रकाश गुप्ता की चक्की पर आटा लेने की बात कहकर गया था। काफी देर तक धर्मदेव के घर न लौटने पर संजय चक्की मालिक से भाई के बारे में पूछा। सत्यप्रकाश व उसके पुत्र उत्तम ने कोई जवाब नहीं दिया। संजय पास के खेत में लघुशंका करने के लिए पहुंचा। यहां भाई को मृत अवस्था में पड़ा पाया।
विज्ञापन

संजय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सत्यप्रकाश व उसके पुत्र ने धर्मदेव से मारपीट कर करंट लगा कर उसको मार डाला और शव को मक्का के खेत में फेंक दिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें