फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी के पेपर में गड़बड़ियों से परीक्षार्थी हतप्रभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की एलएलबी परीक्षा में शनिवार को बड़ा गड़बड़झाला हुआ। परीक्षार्थियों ने पेपर पढ़ा तो वह हतप्रभ रह गए। सौ बहुविकल्पीय प्रश्न के बजाय किसी सेट में 96 तो किसी में 104 प्रश्न थे। एक सेट में प्रश्न संख्या 8 के बाद 9वां व 10वां प्रश्न गायब था। इसके बाद 11वीं प्रश्न संख्या आ गई। कई प्रश्न एक से अधिक बार अंकित (रिपीट) थे। इससे क्रमानुसार गोले बनाने में उत्तर गलत हो गए।
विज्ञापन

विधि परीक्षाएं जिले के तीन केंद्रों डीएन कालेज फतेहगढ़, भारतीय महाविद्यालय लोहाई रोड व आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में चल रही हैं। शनिवार को प्रथम पाली में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा
सुबह 11 बजे शुरू हुई। प्रश्नपत्र में 100 प्रश्नों में से 75 के सही उत्तरों को ओएमआर पर गोला भरकर उत्तर देना था। परीक्षार्थियों ने शुरू के प्रश्नों के गोले बनाकर पेपर हल करना शुरू किया तो पता चला कि क्रमांक के हिसाब से कुछ प्रश्न नदारद हैं।
विज्ञापन

कई प्रश्न एक से अधिक बार पूछे गए। डीएन कालेज फतेहगढ़ केंद्र पर छात्रों ने बताया कि एक सेट में जो प्रश्न 1 से 50 नंबर तक थे। वही प्रश्न 51 नंबर से आगे तक थे। प्रश्नों का क्रम गलत होने से उत्तरों के गोले गलत क्रम में
बन जाने की आशंका है। छात्रों ने कहा कि परीक्षा लघु व विस्तृत उत्तरीय प्रश्नों पर आधारित होनी चाहिए थी। प्राचार्य डॉ. मुकेश राठौर ने बताया कि विश्वविद्यालय को पेपर में गड़बड़ी की सूचना दी गई तो 75 के बजाय 50 प्रश्न करने के निर्देश वीडियो संदेश पर 11.45 बजे आए। तमाम छात्र तब तक काफी प्रश्न हल कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें