फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ससुराली सुमन को देंगे 4.50 लाख रुपये, शपथ पत्र पर समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जनैया सठैया का सुमन की मासूम बेटी की मौत के बाद तीसरे दिन अंतिम संस्कार तब किया गया, जब ससुरालियों ने शपथ पत्र देकर 4.50 लाख रुपये देने का भरोसा दिया। यही नहीं उसने रुपये न दे पाने तक डेढ़ बीघा जमीन बैनामा करने की बत भी कही है। हालांकि शनिवार देर शाम तक न तो रुपये दिए गए और न ही जमीन का बैनामा किया गया। घर में लोगों का आना-जाना बना रहा।
विज्ञापन

गांव जनैया सठैया के मोतीलाल राजपूत की पुत्री सुमन की शादी एटा जिले के थाना नयागांव के गांव तारा नगला निवासी रमाकांत के साथ हुई थी। ससुराल में सुमन के साथ मारपीट और चार माह की मासूम बेटी की देखरेख न हो पाने से हालत बिगड़ने पर घर ले आए। तीन लाख रुपये इलाज में खर्च करने के बाद भी जान न बची। बुधवार को मासूम की मौत के बाद मायके वालों ने इलाज का पूर खर्च न देने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। शुक्रवार देर शाम समझौते के बाद मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।
थानाध्यक्ष को संबोधित करते हुए समझौता का शपथ पत्र बनाया गया। इसमें सुमन के ससुर दफेदार ने बताया कि उनके पुत्र रमाकांत और पुत्रवधू सुमन में मनमुटाव रहता है। दोनों ही एक दूसरे के साथ रहना नहीं चाहते। आपसी समझौता में तय किया गया कि जीवनयापन के लिए पुत्रवधू को 4.50 लाख रुपये देंगे। तय समय सीमा तक के लिए डेढ़ बीघा खेत पुत्रवधू सुमन के चाचा आत्माराम को 20 दिसंबर को बैनामा करेंगे। अगर समझौते से पीछे हटे तो कानूनी कार्रवाई की जाए। शनिवार शाम चाचा आत्माराम ने बताया कि अभी तक न तो रुपये दिए गए और न ही खेत का बैनामा किया गया है। वायदा ही कर रहे हैं। घर पर लोगों का आना-जाना बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें