फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार माह में 42 हजार का बिजली बिल, परेशान उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की भरमार रही। सबसे अधिक राजस्व से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। 46 शिकायतों में पांच का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

ग्राम सुल्तानगंज खरेटा निवासी बुधपाल ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने आठ अगस्त को बिजली बिल जमा किया था इसके बाद उनका मीटर जल गया। नया मीटर लगाए जाने के बाद चार माह में 42,666 रुपये का भारी-भरकम बिल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि दो बार तहसील दिवस और कई बार बिजली विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

अन्य मामलों में ग्राम उलियापुर इजौर निवासी बादशाह ने चक रोड पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मकान निर्माण की नीयत से चक रोड की दीवार पर टीन शेड डाल दिया है। इससे कभी भी कब्जा हो सकता है। वहीं नगला कोठी निवासी अनिल कुमार ने अनुसूचित जाति बदलकर धोखाधड़ी से जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी अभय अग्रवाल ने झब्बूपुर गांव में अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी की ओर से 30 जुलाई 2024 को बंटवारे का आदेश जारी हो चुका है बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार हर्षित वर्मा, अनवर हुसैन, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें