फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोसदन में तीन पशुओं की और गई जान

Sat, 24 Nov 2018 11:41 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
बीमार बच्चे के पास खड़ी गाय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोसदन में पशुओं के मरने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शुक्रवार रात  तीन और गोवंशों की मौत हो गई। पालिका कर्मचारी जेसीबी मशीन से इन्हें दफनाने की तैयारी करने लगे। इस दौरान पहुंचे सर्वोदय मंडल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर चालक से चाबी छीन ली। एसडीएम से नोकझोंक के बाद इनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हुई। एसडीएम ने दस दिन के अंदर गोसदन की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। आठ दिन में 12 गोवंशों की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन


 शहर से सटे गांव कटरी धर्मपुर स्थित गोसदन में आठ दिन से लगातार पशुओं की मौत हो रही है। शुक्रवार रात तीन गोवंश (सांड़) की मौत हो गई। सूचना पर पालिका कर्मचारी सुबह जेसीबी लेकर गोसदन पहुंच गए। यह इन्हें दफनाने जा रहे थे। इसी दौरान सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी पर चढ़ कर चालक से चाबी छीन ली। तभी एसडीएम सदर अमित आसेरी पहुंचे। इस दौरान लक्ष्मण सिंह ने गोसदन के दोनों दरवाजों में ताला डाल दिया। एसडीएम ने गेट खुलवाकर शव ले जाने के लिए कहा। इस पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मैं जेसीबी मंगवा रहा हूं, तीनों गोवंश के शव कलक्ट्रेट में रखे जाएंगे। इस पर इनमें बहस होने लगी। लक्ष्मण सिंह ने सांसद मुकेश राजपूत से बात की। सांसद ने एसडीएम से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

एसडीएम ने आश्वासन दिया कि दस दिन में जिले के सभी समाजसेवी संगठनों के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कराई जाएगी। इसके बाद गोसदन की व्यवस्थाएं ठीक करवा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी से बहुत सी पत्तेदार सब्जियां फेंकी जाती हैं। वहां के व्यापारियों से सब्जियां फेंकने के बजाय एक जगह इकट्ठा करने का आह्वान किया जाएगा। नगर पालिका का ट्रैक्टर लगाकर यह सब्जियां गोसदन में लाई जाएंगी। इस दौरान मऊदरवाजा थानाध्यक्ष फोर्स के साथ व तहसीलदार सदर प्रदीप सिंह, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अंकित तिवारी, नगर पालिका के लिपिक विजय शुक्ला, सफाई नायक विनय कुमार आदि लोग मौजूद रहे। एसडीम अमित आसेरी ने बताया कि गोसदन की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। जल्द ही स्थिति नियंत्रण में होगी।  
विज्ञापन


डॉक्टरों की टीम नियमित जांच करने नहीं पहुंच रही
कटरी धर्मपुर स्थित गोसदन में गोवंशों की लगातार मौत हो रही है। मौतों की सही वजह पता करने के लिए प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है। गुरुवार रात दो गोवंशों की मौत हो गई थी। उससे पहले सात गोवंशों की जान जा चुकी है। शुक्रवार रात तीन और गोवंशों की मौत होने से यह संख्या 12 हो गई है। इसे बाद भी यहां डॉक्टरों की नियमित टीम नहीं पहुंच रही है। यहां के कुछ गोवंश बीमार हैं। उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। यहां एक बीमार बच्चे के पास खड़ी गाय उसे कातर नजरों से निहारती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें