फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में खूब खेली कबड्डी

Sun, 30 Nov 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मदत्त स्टेडियम में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को प्रतिभागियों ने एक दूसरे को मात देने के लिए पसीना बहाया। कबड्डी प्रतियोगिता में बोनस अंक पाने को खिलाड़ी जूझते दिखे।
विज्ञापन

रविवार को राजीव गांधी खेल अभियान के तहत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में जपनद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियेागिताओं का आयोजन किया गया।
 बालक वर्ग की कबड्डी में कमालगंज ने कायमगंज को तथा बालिका वर्ग में कायमगंज ने राजेपुर को हराया। बालक वर्ग की 40 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में कायमगंज के कमलेश, 42 किलोग्राम भार वर्ग में बढ़पुर के राजा बाबू, 50 किलोग्राम भार वर्ग में कमालगंज के आशीष कुमार, 56 किलोग्राम में कमालगंज के अब्दुला और 60 किलोग्राम भार वर्ग में नवाबगंज के अजीत प्रताप ने अपने प्रतिद्वंद्वी को परास्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में कायमगंज की लक्ष्मी, कमालगंज की पुष्पा देवी, बढ़पुर की वर्षा और पुजिन्दर ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालीवाल में बढ़पुर ने मोहम्मदाबाद को हराया।
 भारोत्तोलन के बालिका 44 किलोग्राम भार वर्ग में बढ़पुर के अनूप कुमार प्रथम, पूनम द्वितीय तथा नैना श्रीवास्तव तृतीय रहीं। कायमगंज की लक्ष्मी व सरोज शाक्य,  बढ़पुर की रचना ने अपने अपने वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव, अशोक दुबे, अलोक महेश्वरी, सर्वेंद्र सिंह, योगेश शुक्ला, यदुनाथ सिंह सोमवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें