अमृतपुर। मिड डे मील वितरण के दौरान दो रोटी व अतिरिक्त दूध मांगा मांगने पर छात्र के साथ मारपीट करने वाली रानीगांव बली पट्टी की प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने निलंबित कर दिया है। राजेपुर खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) की जांच में दोषी पाए जाने पर बीएसए ने कार्रवाई कर प्रधानाध्यापक को राजेपुर बीआरसी से संबद्ध कर दिया है।
क्षेत्र के गांव रानीगांव बली पट्टी प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक नीलम अग्निहोत्री ने बुधवार को बच्चे को दो अतिरिक्त रोटी व दूध मांगने पर पीट दिया था। परिजन ने इसकी शिकायत की। बीएसए ने राजेपुर बीईओ राजीव कुमार श्रीवास्तव से जांच कराई। इसमें प्रधानाध्यापक दोषी पाई गईं। बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह को सौंप दी। बीएसए ने जांच आख्या का संज्ञान लेकर शुक्रवार को प्रधानाध्यापक नीलम अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उन्हें राजेपुर बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया है। अब वह अपनी योगदान आख्या बीआरसी पर देंगी।