फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घरेलू विवाद में दंपती ने एक साथ फंदे पर लटककर दी जान

Tue, 29 Apr 2025 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। मामूली विवाद पर दंपती ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं महिला के पिता ने समधी पर पुत्री व दामाद की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव लीलापुर निवासी शशांक सोलंकी (22) पत्नी अंशु देवी (20) चार दिन पहले घर में ताऊ के निधन की जानकारी मिलने पर घर पहुंचे थे। मंगलवार को दंपती राजपुर दवा लेने के लिए सुबह घर से गए हुए थे। गांव से करीब 200 मीटर दूर राहगीरों ने शशांक व अंशु देवी का शव पेड़ पर फंदे से लटके हुए देखा। पहचान वालों ने शशांक के घर जाकर सूचना दी। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के शव साड़ी व दुपट्टे से बने फंदे पर झूल रहे थे।
थाना प्रभारी मोनू शाक्या व सीओ अजय वर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव नीचे उतरवाए। मृतक दंपती के एक चार माह का पुत्र शिवांग है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने लिए। शशांक की ससुराल हरदोई थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव शहाबुद्दीनपुर में थी। जानकारी पर अंशु के मायके वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शशांक के पिता अनिल कुमार ने बताया कि बहू व पुत्र के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। बेटा सुबह पत्नी के साथ दवा लेने गया था।
विज्ञापन

वहीं अंशु के पिता बाबू सिंह व मां बिट्टो देवी ने आरोप लगाया कि समधी अनिल कुमार ने पुत्री व दामाद की हत्या कर शव लटकाए हैं। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि पति-पत्नी ने आपसी कलह के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें