फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आईआईटी के अधिकारी करेंगे नगर पालिका के टीले की जांच-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ने बैठक कर 50 लाख से अधिक के विकास कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने नगर पालिका के टीले का परीक्षण आईआईटी से कराने के निर्देश दिए। पांचाल घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता सही न होने पर नाराजगी जताई। समीक्षा में सभी निर्माण कार्यों के नवीनतम फोटो उपलब्ध कराने के आदेश दिए।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व टीला दरकने से तहसील भवन में दरारें आ गईं थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कहा कि नगर पालिका के टीले की मिट्टी की जांच आईआईटी से समन्वय स्थापित कर जल्द करवाएं। पूर्ण हो चुके कार्यों का टास्क फोर्स निरीक्षण कर नियमानुसार हैंडओवर कराने की कार्रवाई करें। टास्क फोर्स सभी निरीक्षण 15 से 20 तारीख के बीच कर ले। डीएम ने सीएंडडीएफ संस्था को कार्य में तेजी लाने को कहा। सभी विभागों को टास्क फोर्स द्वारा इंगित की गई कमियों को दूर कर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यूपी आरएनएसएस को फतेहगढ़ जिला कारागार में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता ठीक कराने के आदेश दिए। पांचाल घाट पर कराया जा रहा निर्माण कार्य तेजी से गुणवत्तापूर्ण करवाने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें