फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वालीवाल में आरपी कालेज, कबड्डी में कतरौली पट्टी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। आरपी डिग्री काॅलेज के मैदान पर सोमवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद रैली व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबाॅल में आरपी इंटर कालेज व कबड्डी में कतरौली पट्टी की टीम विजेता रही। 100 मीटर दौड़ के नजदीकी मुकाबले में वीरेंद्र प्रताप विजेता रहे। सर्वेश ने द्वितीय व अरविंद सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आरपी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 1500 मीटर दौड़ में मो. नजीम ने बाजी मारी। नितिन ने दूसरा व अमित ने तीसरा स्थान पाया। शाटपुट में प्रवीन व नजीम ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी अंडर 16 बालिका वर्ग में मधवापुर की टीम विजेता रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह ने कहा कि कहा कि युवा कल्याण विभाग की ओर से संचालित ग्राम स्तरीय युवक मंगल दल खेलकूद के साथ ही सामाजिक कल्याण गतिविधियों में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। विजेताओं को मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अनुराग सिंह, कुलदीप यादव, संजीव कटियार, अरुण कुमार, अतुल कटियार, मोहन अग्रवाल, योगेश शुक्ला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह व जीतू सिंह व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें