फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नियमों को ताक पर रख कर दी सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से फतेहगढ़ स्थित एक इंटर कॉलेज में नियमों को ताक पर रखकर सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति कर दी गई। मामला पकड़ में आने पर अफसर जांच कराए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित एक इंटर कॉलेज में पिछड़ी जाति का सहायक अध्यापक का पद अधियाचित है। करीब पांच साल पहले माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से पिछड़ी जाति के एक युवक की फतेहगढ़ स्थित इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति हुई थी, लेकिन युवक ने ज्वाइन नहीं किया। इसके चलते कॉलेज में सहायक अध्यापक का पद रिक्त चल रहा था।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि करीब एक माह पहले डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों से सांठगांठ कर मृतक आश्रित के तहत सामान्य जाति के युवक की नियुक्ति फतेहगढ़ स्थित इंटर कॉलेज में कर दी गई। इसकी शिकायत भी महानिदेशक स्कूल शिक्षा से की गई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



बोले जिम्मेदार
मृतक आश्रित के तहत सामान्य जाति के व्यक्ति की नियुक्ति सहायक अध्यापक के पद पर की गई है। प्रथम दृष्टया नियुक्ति सही है। फिर भी अगर कोई गड़बड़ी है तो मामले की जांच करवाई जाएगी। नियमानुसार ही नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

नरेंद्र पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें