हाईकोर्ट के आदेश एवं निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के बावजूद वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों के मतदाता फार्म-19 को अनुमोदित न करने पर सपा नेता गुस्से में हैं।
बुधवार को डीआईओएस से मुलाकात कर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न हुआ, तो माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना, प्रदर्शन और अनशन शुरू किया जाएगा।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, सपा के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन से प्रत्याशी हेवेंद्र सिंह चौधरी, निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव समेत अन्य नेता डीआईओएस से फतेहगढ़ दफ्तर में मिले।
कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता बनाने की प्रक्रिया काफी धीमी है। एमएलसी प्रत्याशी ने डीआईओएस को नोटिस भी दिया। कहा कि यदि जल्द मतदाता बनाने की प्रक्रिया चालू न की गई, तो 12 दिसंबर कोजिला मुख्यालय पर अनशन, धरना प्रदर्शन और अनशन करेंगे।
हालांकि डीआईओएस ने शीघ्र मतदाता बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सपा नेता विवेक यादव, रमेश चंद्र यादव एडवोकेट, मुजीब उल हसन, अमित कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, ऋषि राज यादव आदि मौजूद रहे।