राजेपुर टप्पा हवेली और आलूपुर ग्राम पंचायतों के बाशिंदों के बाद अब ब्लाक
की ग्राम सभा राजेपुर सरायमेंदा के बाशिंदों ने वोट न बेचने और न बिकने
देने का संकल्प लिया है। रविवार को गांव के लोगों ने संकल्प लेकर कहा कि
किसी भी उम्मीदवार ने वोट के लिए पैसे की पेशकश की तो उसका बॉयकाट किया
जाएगा।
पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
पिछले चुनावों में वोटों की खरीदफरोख्त कर उम्मीदवारों ने नुमाइंदगी हथिया
ली थी। इससे नुमाइंदों ने विकास को खास तवज्जो नहीं दी। इस बार वोटर सतर्क
होने लगे हैं। चुनाव में वोट न बेचने और न ही बिकने देने के संकल्प की
शुरुआत राजेपुर टप्पा हवेली के वोटरों ने की। अमर
उजाला के समाचार छापने के
बाद लोग जागरूक होने लगे हैं। राजेपुर सरायमेंदा के वोटर भी संकल्प में
शामिल हुए हैं। गांव के मोहम्मद उवैश, मोहम्मद जाहिद का कहना है कि वोट
खरीदने की कोशिश करने वालों का बॉयकाट किया जाएगा।
संकल्प के सारथी
मोहम्मद उवैश, मोहम्मद जाहिद, अरबाज खां, छोटू खां, इस्लाम खां, मोहम्मद फारुख,सुफियान खां।
खतरा बने गांव के तालाब
राजेपुर
सरायमेंदा में सड़क के किनारे तीन तालाब हैं। इनकी सालों से सफाई नहीं
हुई। मनरेगा से इनका सौंदर्यीकरण भी नहीं कराया गया। यह खतरा बने हैं।
जलभराव होने पर इनमें जानवर या बच्चों के डूबने का खतरा बना रहता है। 10
सालों से गांव में किसी को शौचालय नहीं मिले हैं। गांव में बना नाला आबादी
के लिहाज से छोटा है। बरसात में
इसके ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या हो
जाती है। साफ सफाई न होने से लोगों को समस्या उठानी पड़ती है। गांव में जगह
जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।