जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षण कार्य में अनदेखी करने वाले शिक्षकों,
अनुदेशकों पर कार्रवाई कर दी है। किसी की वेतन वृद्धि रोकी तो किसी के
वेतन निकासी पर रोक लगाई है। एक शिक्षक की सेवा समाप्ति का नोटिस दिए जाने
का आदेश खंड शिक्षा अधिकारी को दिया है।
बीएसए ने पिछले दिनों
शमसाबाद विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया था। इसमें कई शिक्षक
अनुपस्थित मिले, शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिली। समय से विद्यालय न आने वाले
और शिक्षण कार्य में रुचि न लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने कार्रवाई
कर दी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद के प्रधानाध्यापक मुस्तफा खां
को शिक्षण कार्य में रुचि न लेने के मामले में सेवा समाप्त करने का नोटिस
दिए जाने का आदेश बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को दिया है। सहायक
अध्यापिका
मालती देवी की एक स्थायी वेतन वृृद्धि रोक दी। कर्मचारी सुखेन्द्र सिंह का
अनुपस्थिति वाले दिन का वेतन काटा। अनुदेशक अभिषेक गंगवार का नवीनीकरण न
किए जाने का आदेश दिया है। प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद में निरीक्षण के
दौरान मिली खामियों की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है। उच्च प्राथमिक
विद्यालय, रमापुर जसू के प्रधानाध्यापक नेम सिंह की एक वेतन वृद्धि रोक
दी। प्राथमिक विद्यालय अचानकपुर में विद्यालय भवन का निर्माण खराब
मिला था।
विद्यालय में छात्र छात्राओं को एक ही ड्रेस दी गई। बीएसए ने ड्रेस के धन
की शिक्षक से वसूली किए जाने का आदेश बीईओ को दिया है। उच्च प्राथमिक
विद्यालय अचानकपुर के प्रधानाध्यापक प्रतापनरायन का वेतन रोक दिया है। बीईओ
को विद्यालय के अभिलेखों और भवन निर्माण में अनेदखी की जांच करने का आदेश
दिया गया है। नवीन प्राथमिक
विद्यालय अलियापुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका
गीनेश कुमारी का वेतन रोक दिया। विद्यालय भवन भूकंप रोधी नहीं बनवाया गया
है। इसके अलावा स्कूल में अन्य खामियां मिली। बीएसए ने बीईओ को जांच करने
के आदेश दिए है। प्राथमिक विद्यालय
चम्पतपुर के प्रधानाध्यापक मुताहिर अली
का वेतन रोक दिया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय भुलभुलापुर का निरीक्षण किया।
प्राथमिक विद्यालय छतरई में एसीआर निर्माण में मानक की अनदेखी किए जाने के
मामले में भवन प्रभारी श्याम सुंदर का
वेतन रोक दिया है। खंड शिक्षा
अधिकारी को जांच करने का आदेश दिया है।
खराब शिक्षण व्यवस्था देख एसडीएम ने सुधरने की चेतावनी दी
उप जिलाधिकारी ने सोमवार को ब्लाक राजेपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों
का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम को स्कूलों में खामियां ही खामियां मिलीं।
प्राथमिक विद्यालय गलारपुर में बच्चों ने मुख्यमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी
बताया तो प्रदेश का नाम ही नहीं बता सके। एसडीएम ने शिक्षा व्यवस्था में
सुधार करने की शिक्षकों को चेतावनी दी।
एसडीएम लालजी मिश्रा ने सोमवार
को प्राथमिक विद्यालय गलारपुर का निरीक्षण किया। कक्षा पांच की छात्रा
स्मिता से
मुख्यमंत्री का नाम पूछा तो उसने नरेंद्र मोदी बताया। कक्षा चार
की छात्रा दिव्या और काजल प्रदेश का नाम नहीं बता सकीं। एसडीएम ने
प्रधानाध्यापिका अर्चना बरतरिया को फटकार लगाते हुए शिक्षण व्यवस्था
दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एक ही कैंपस में बने प्राथमिक व पूर्व
माध्यमिक विद्यालय अमैयापुर पूर्वी में जब एसडीएम पहुंचे तो यहां शिक्षक
नदारद थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी फकीरेलाल स्कूल खोले बैठे थे। कर्मचारी
ने एसडीएम को बताया कि चाभी उसके पास रहती है।
शिक्षक 11 बजे तक आते हैं।
सुधांशु, वीरपाल और रामपाल आदि ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा दोनों
विद्यालय समय से नहीं खुलते हैं। अभी तक एक जोड़ी ही ड्रेस बांटी गई है।
प्राथमिक विद्यालय गहलार जब एसडीएम निरीक्षण कर रहे थे तो प्रशिक्षु शिक्षक
वैभव कुमार लेट आए। इस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए समय से स्कूल आने
को कहा। यहां बच्चे पहाड़े नहीं सुना सके। एसडीएम ने सहायक अध्यापक
छत्रपाल सिंह से मैं स्कूल जाता हूं का अंग्रेजी अनुवाद करने को कहा
तो
शिक्षक अनुवाद नहीं कर पाए। एसडीएम ने छत्रपाल सिंह को कड़ी फटकार लगाई।
शौचालय में पुआल भरा देख नाराजगी जताते हुए कहा कि पुआल हटवाया जाए।
स्कूल रहा बंद, बच्चे लौटे
ब्लाक क्षेत्र के गांव दिवरा मसौना में स्थित जूनियर विद्यालय सोमवार को
बंद रहा। एबीआरसी ने जांच का आश्वासन दिया है। जूनियर विद्यालय दिवरा मसौना
सोमवार को नहीं खुला। बच्चे और रसोइया स्कूल आए और काफी देर तक शिक्षफकों
के आने का इंतजार करने के बाद लौट गए। एबीआरसी इरमान शेर ने बताया कि
शिक्षिका प्रीती सिंह की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है। अनुदेशक अनुराग
कुमार और नीरज क्यों नहीं आए। इसकी जांच की जाएगी।