फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सात दिन में भुगतान नहीं तो ब्याज सहित मजदूरी मिलेगी

Wed, 28 Jan 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। ब्लॉक परिसर में सोमवार को विकसित भारत जी राम जी जन जागरण अभियान के तहत श्रमिक ग्राम चौपाल एवं जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें मनरेगा योजना से जुड़े श्रमिकों को नई व्यवस्था की जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि श्रमिकों का कार्य भुगतान सात दिन के भीतर खाते में नहीं पहुंचता है तो उन्हें ब्याज सहित मजदूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत श्रमिकों को स्थायी व पक्का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना विशेष रूप से कृषि श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिससे उन्हें समय पर भुगतान और रोजगार की गारंटी मिल सके।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद राजपूत, ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरदीप दीक्षित, ग्रामीण मंडल महामंत्री महेंद्र राजपूत सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें