यूपी बोर्ड परीक्षा में बोल-बोल कर पर्चा हल कराने के नाम पर मंझना स्थित
एक केंद्र पर परीक्षार्थियों से तीन से पंाच हजार रुपयों की वसूली की गई।
इसका विरोध करने वाले परीक्षार्थियों को बुक करने की धमकी दी गई है। इसकी
शिकायत अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से की।
परीक्षा केंद्र
में बोर्ड परीक्षा के दौरान बोल बोल कर नकल कराए जाने का आरोप लगाया गया
है। इसकी शिकायत अमर सिंह, सर्वेश कुमार, अनिल, विजय शंकर, राजीव कुमार,
सीताराम, श्यामवीर सिंह ने की है। इसमें कहा गया कि कालेज प्रबंधक ,
प्रधानाचार्य व अध्यापक की सांठगांठ से बोर्ड परीक्षाओं में बोल-बोल कर
प्रश्नपत्र हल कराया जा रहा है। इसके लिए परीक्षार्थियों से तीन से पांच
हजार रुपयों की वसूली हो रही है। नकल के नाम पर रुपये देने से इनकार पर
छात्रों को बुक करने की धमकी
दी है। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक
से जांच करने की मांग की। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि शिकायत मिली है।
इस मामले की जांच कराई जाएगी। उधर, सोमवार को सुबह पाली में हाईस्कूल
संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 1437 में से 213
परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सचल दल
ने जनता इंटर कालेज खंडौली में छापा मारा। यहां शिक्षिकाओं ने छात्राओं की
तलाशी ली। एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ लिया। शाम पाली में इंटर जीव
विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र और औद्योगिक संगठन प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा
हुई। इसमें सचलदलों ने नकल पकड़ने को छापेमारी की।