फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बर्फीली हवाएं बनी आफत, बाजार में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
 कमालगंज कस्बा में शाम होते ही छाया सन्नाटा।  - फोटो : कमालगंज कस्बा में शाम होते ही छाया सन्नाटा।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार सुबह से ही चली बर्फीली हवाएं आफत बन गईं। लोग देर से घरों से बाहर निकले और शाम ढलते ही दुबक गए। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज बस अड्डा पर भी शाम सात बजे से ही यात्रियों का टोटा पड़ गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पर स्थिर रहा। आसमान में सुबह से घना बादल छाने के साथ बर्फीली हवाएं चलती रहीं। गर्म कपड़ों में भी लोगों की कंपकंपी छूट गई। जरूरी कामकाजी ही घरों से निकले। साप्ताहिक अवकाश के बावजूद बाजार में जो दुकानें खुलीं, उन पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए आसमान में सूर्यदेव दिखाई दिए। मगर अधिक देर तक इसका लाभ नहीं मिला। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। इससे सड़कें भी सूनी हो गईं। कड़ाके की सर्दी के चलते रोडवेज बस अड्डा पर भी यात्रियों की खासी कमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें