पूर्व पति राहुल ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले पत्नी अपने मायके में आकर रहने लगी। उन्होंने सोचा कि क्यों न वे इससे छुटकारा पा लें और दोनों परिवारों की कलह दूर कर दी जाए। इस पर राहुल पत्नी वैष्णवी और उसके प्रेमी मनोज के साथ कायमगंज तहसील पहुंचे। वहां पूर्व पति राहुल ने पत्नी वैष्णवी को अपनी खुशी से स्टांप पेपर पर लिखकर छोड़ दिया।
इसके बाद वैष्णवी ने अपने प्रेमी मनोज के साथ शादी कर ली। दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। वैष्णवी ने दूसरे पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शादी से दोनों के परिवार भी खुश हैं। तहसील में इस शादी की काफी चर्चा रही। साथ ही यह भी चर्चा आम रही कि कहीं पहले पति मेरठ कांड के नीले ड्रम का खौफ तो नहीं बैठ गया।
पहले पति ने खुशी से पत्नी को विदा किया
पूर्व पति राहुल ने कहा उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। उनकी मर्जी से यहां एक अधिवक्ता सीट पर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और शादी कर ली। वे इस शादी से खुश हैं। तीनों के परिवारीजनों की मौजूदगी में वैष्णवी का विवाह उसके प्रेमी के साथ संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि थाना कचहरी के चक्कर काटने से यह कदम बेहतर है। जब वैष्णवी मनोज के साथ रहने में ही खुश है तो उसे कौन रोक सकता है।
संबंधित वीडियो-
पढ़ें-
अब्दुल डरा हुआ है: 'ड्रम का नाम सुना है... हम उससे भी बदतर मौत देंगे'; भतीजे संग बीवी को पकड़ा तो मिली धमकी