फर्रुखाबाद। पत्नी ने मायके जाने की जिद की, तो गुस्से में आकर पति ने फांसी लगा ली। परिजनों ने कमरे की खिड़की तोड़कर उसे ऊपर उठा दिया और फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव साहसपुर निवासी आत्माराम के 31 साल के पुत्र सत्येंद्र ने मंगलवार दोपहर में घर के कमरे में फांसी लगा ली। भाई राजीव कुमार समेत अन्य परिजनों ने तुरंत ही कमरे की खिड़की तोड़कर उसे फंदे से उतार लिया।
इसके बाद गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। भाई राजीव ने बताया कि सत्येंद्र दिल्ली से तीन दिन पहले ही आया था। उसकी पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी।
सत्येंद्र ने मना किया, तो दोनों में विवाद हुआ। इसी बात से गुस्से में आकर उसने कमरा बंद करके रस्सी से फांसी लगा ली। खिड़की से उसे लटका देखा, तो खिड़की तोड़कर उसे उतार लिया। इधर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भेजी है।