फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पति ने मारपीट कर पत्नी को छत से फेंका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। शराब पीने का विरोध करने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर छत से फेंक दिया। पत्नी की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना व गांव निवासी धर्मवीर मंगलवार की रात को शराब के नशे में घर पहुंचा। 32 वर्ष की पत्नी विनीता ने शराब पीने का विरोध किया। इस पर धर्मवीर ने विनीता के साथ मारपीट कर दी। विनीता गुस्से में छत पर चली गई। पीछे से गए पति ने विनीता को छत से धक्का दे दिया। विनीता गंभीर रूप से घायल हो गई।
धर्मवीर के भाई सुधीर कुमार ने बुधवार को मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सिनौड़ा ईश्वरीय निवासी भाभी विनीता के पिता प्रेमचंद्र को पूरे मामले की जानकारी दी। पिता प्रेमचंद्र, भाई सुधीर, बबलू व गौतम बहन के घर पहुंचे। थाने में बहनाई के खिलाफ तहरीर दी। परिजन विनीता को मोहम्मदाबाद सीएचसी लेकर आए। वहां हालत खराब देखकर डॉक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में विनीता की मौत हो गई। परिजन उसको फिर से सीएचसी ले आए। दामाद पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पर मेरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। विनीता के एक 12 वर्ष का बेटा आकाश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें